Friday, October 2, 2026
Home National SCO Summit : पीएम मोदी के चीनी दौरे पर कांग्रेस का हमला,...

SCO Summit : पीएम मोदी के चीनी दौरे पर कांग्रेस का हमला, गलवान से ऑपरेशन सिंदूर तक चीन-पाक गठजोड़ पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन दौरे पर हैं, जहां वह SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ-साथ कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।

Read News : firecracker explosion : लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री धमाका – एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, कई घायल

गलवान घाटी को भुलाया?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों को भुला दिया और मुस्कुराते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हाथ मिला लिया। रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जून 2020 में गलवान में चीन की आक्रामकता के कारण हमारे 20 बहादुर जवानों की जान गई, लेकिन प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट दे दी।

ऑपरेशन सिंदूर में चीन का पाकिस्तान को सहयोग
रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया और लाइव अपडेट भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस गठजोड़ पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अब चीन को राजकीय दौरों से पुरस्कृत कर रही है।

Read News : CG NEWS : नेत्र सहायक अधिकारियों की नियमविरुद्ध पदोन्नति पर बवाल, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग, संयुक्त संचालक पर उठे सवाल

चीनी परियोजनाओं से भारत को नुकसान
कांग्रेस नेता ने चीन की यारलुंग त्संगपो पर प्रस्तावित जलविद्युत परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इससे उत्तर-पूर्वी राज्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, चीन से आयात की अनियंत्रित डंपिंग ने भारतीय MSME इकाइयों को प्रभावित किया है। रमेश ने सवाल उठाया कि क्या ‘न्यू नॉर्मल’ को चीन की आक्रामकता और भारत सरकार की निष्क्रियता से परिभाषित किया जाएगा।

सेना की चेतावनी न सुनी गई
रमेश ने कहा कि सेना प्रमुख ने लद्दाख में यथास्थिति बहाली की मांग की थी, लेकिन मोदी सरकार इस पर विफल रही और चीन के साथ सुलह की दिशा में कदम बढ़ाए, जिससे चीन की आक्रामकता को अप्रत्यक्ष वैधता मिली।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here