Sidhi News : सीधी | सीधी जिले का मझौली थाना इन दिनों लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। जहां एक ओर नोटिस देने पहुंचे आरक्षक की महिला से अभद्रता और महिला द्वारा चप्पल लेकर दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, वहीं दूसरी ओर आज उसी थाने के एएसआई कमलेश त्रिपाठी रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़े गए।
Sidhi News : लोकायुक्त रीवा पुलिस की टीम ने एएसआई त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाने से ही गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार टिकरी निवासी पंकज तिवारी के चेक सत्यापन मामले में एएसआई ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। पंकज ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया और तयशुदा 20 हजार की राशि लेते ही एएसआई को दबोच लिया।
लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र दुबे ने पुष्टि की है कि आरोपी एएसआई को सीधी सर्किट हाउस लाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। लगातार दो घटनाओं ने मझौली थाना और पुलिस विभाग की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।











