Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa MP News : रसिया मोहल्ले का ‘प्यार से पत्थरबाजी’ कांड….मचा बवाल

Rewa MP News : रसिया मोहल्ले का ‘प्यार से पत्थरबाजी’ कांड….मचा बवाल

Rewa MP News
Rewa MP News

 Rewa MP News : रीवा। मोहब्बत का जाल, फिर दैहिक शोषण, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार, मुकदमेबाजी, समझौता और आखिरकार शादी… लेकिन इसके बाद दहेज की मांग और प्रताड़ना ने रिश्तों को इतना जहरीला बना दिया कि शनिवार की शाम पूरा मामला पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। यह किसी फिल्मी कहानी का प्लॉट नहीं, बल्कि रसिया मोहल्ले की असलियत है।

 Rewa MP News : जानकारी के अनुसार, हिरई कोल के बेटे ने दुर्गा कोरी को पहले प्यार के जाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हुई तो युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया। परिवार के दबाव और थाने में दर्ज दुष्कर्म के केस के बाद जेल जाने से बचने के लिए युवक ने आखिरकार दुर्गा से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद दुर्गा को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

शनिवार की शाम विवाद इतना बढ़ गया कि युवक और उसके परिजनों ने दुर्गा की पिटाई कर दी। जब पीड़िता का परिवार बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो वहां जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दुर्गा को चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि युवक और उसके परिवार ने पहले बहलाकर जिंदगी बर्बाद की और अब दहेज के लिए हिंसा पर उतर आए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले में इस घटना के बाद से भारी तनाव का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here