Indore Crime : इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ के एक आरक्षक की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी।
Indore Crime : दरअसल घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में स्पष्ट हुआ कि अज्ञात बदमाश स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने तकनीकी साधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों को पकड़ लिया। इनमें से एक आरोपी बालिग है जबकि दूसरा नाबालिग।
Indore Crime : गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो चोरी की गई बाइक बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। यदि उसकी संलिप्तता अपराध में पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Indore Crime : डीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि एरोड्रम पुलिस की तत्परता से बाइक चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश हो सका है। लगातार गश्त और सीसीटीवी की निगरानी से ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।











