Ganesha on Wheels : रायपुर। गणेश उत्सव 2025 इस बार रायपुरवासियों के लिए खास बन गया है। NishaaneBaz ने पहली बार राजधानी में भक्तों को घर बैठे गणपति दर्शन कराने की अनोखी शुरुआत की है। “Ganesha on Wheels” कार्यक्रम के तहत भगवान गणेश विशेष रूप से सजाई गई मोबाइल पंडाल वैन में विराजमान होकर शहर की गलियों और कॉलोनियों में भक्तों से मिलने पहुंच रहे हैं।
Ganesha on Wheels : घर-घर पहुँचे बप्पा
मोबाइल पंडाल वैन जब भी किसी कॉलोनी से गुजरती है, तो वहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। रोशनी, फूलों की सजावट और गगनभेदी “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे वातावरण को भक्ति रस में रंग देते हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग—हर कोई घर के बाहर खड़े होकर बप्पा के दर्शन कर आत्मविभोर हो रहा है।
आयोजन की सोच और सफलता
कार्यक्रम प्रभारी आलोक गुप्ता और सचिव रोहित झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन भक्तों को भी गणेश दर्शन कराना है, जो भीड़भाड़ और दूरी के कारण पंडाल तक नहीं पहुंच पाते। वहीं उनका कहना है कि Ganesha on Wheels को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और हजारों लोग इस पहल से जुड़कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
आधुनिकता और आस्था का संगम
इस पहल ने गणेश उत्सव को एक नई दिशा दी है। श्रद्धालु इसे “चलते-फिरते बप्पा का चमत्कार” कहकर संबोधित कर रहे हैं। रायपुर में NishaaneBaz की यह अनोखी पहल आधुनिक तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम बनकर उभरी है।









