शिवनाथ नदी में डूबने से किशोर की मौत, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक 15 वर्षीय किशोर की शनिवार को शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के सांकर दाह गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया गया।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और नरोत्तम चंदेल ने पानी के भीतर तलाशी अभियान चलाया, जबकि धनीराम यादव के नेतृत्व में पूरी टीम ने अभियान को अंजाम दिया। ओंकार और भूपेंद्र सिंह ने बोट के जरिए सर्च ऑपरेशन में सहयोग किया। मृतक की पहचान देवकुमार चोरिया (15), निवासी ग्राम कोचेरा, थाना डौंडी लोहारा, जिला बालोद के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर डोंगरगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories