DURG NEWS : दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। यह आरोपी पिछले 10 सालों से केवल मंदिरों में ही चोरी करता आ रहा था। वजह जानकर पुलिस भी दंग रह गई—दरअसल आरोपी ने बताया कि साल 2011-12 में जब वह मारपीट के केस में जेल गया था, तो उसने अपनी तकलीफों के लिए भगवान को जिम्मेदार माना। तभी से उसने ठान लिया कि वह सिर्फ मंदिरों को ही निशाना बनाएगा।
DURG NEWS : आरोपी ने अब तक दुर्ग और भिलाई इलाके के 30 से ज्यादा मंदिरों के ताले तोड़े। हैरानी की बात यह है कि चोरी करने से पहले वह मंदिर में भगवान को प्रणाम करता और चोरी करने के बाद हाथ जोड़कर बाहर निकल जाता। इतना ही नहीं, उसने कभी भी सोना-चांदी या गहने नहीं चुराए। उसे डर था कि इनकी वजह से पुलिस आसानी से पकड़ लेगी, इसलिए वह सिर्फ नकदी पर हाथ साफ करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की हरकतें कई बार CCTV कैमरे में कैद हुईं। वीडियो में साफ दिखा कि कैसे वह पहले पूजा जैसी मुद्रा में झुकता है और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आखिरकार लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।













