CG NEWS : आंदोलन 11वें दिन भी जारी : नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी आर-पार के मूड में, आसमान में गुब्बारे उड़ा कर किया अनोखा प्रदर्शन

Parivesh
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ अपने नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 11वें दिन भी आंदोलनरत है। आज धरना स्थल पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “मोदी की गारंटी पूरी करो” की गूंज से माहौल को आंदोलनमय कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे रायपुर के तूता धरना स्थल तक पहुँचकर अपनी आवाज और बुलंद करेंगे।

CG NEWS : धरना स्थल पर बड़ी संख्या में एकजुट हुए कर्मचारियों ने अपनी एकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। आंदोलन के दौरान रोजाना विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शासन और आम जनता का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। आज भी कर्मचारियों ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाने का अनोखा प्रयास किया।

CG NEWS : इस बीच, आंदोलन के चलते स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पतालों में ताले लटके हैं, शिशु विशेष देखभाल केंद्र बंद हैं, और एमसीएच अस्पताल तथा आपातकालीन सेवाओं में मरीज भटकने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम और मौसमी बीमारियों के बढ़ने से अस्पतालों में लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, नेत्र जाँच जैसी सेवाएँ ठप पड़ी हैं। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी बंद हैं, और बाहर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।

CG NEWS : कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रखना पड़ रहा है। उनका कहना है कि 150 से अधिक बार वार्ता के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पाँच मांगें पूरी होने का दावा किए जाने पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और प्रदेश प्रवक्ता पूरन दास ने कहा, “लिखित आदेश के बिना किसी भी मांग को पूरा नहीं माना जाएगा। यदि कोई आदेश जारी हुआ है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए।”

CG NEWS : कर्मचारियों ने याद दिलाया कि कोरोना काल में NHM कर्मियों की निष्ठा और समर्पण को आज भी जनता याद करती है, और आम जनता उनकी मांगों को पूर्णतः न्यायसंगत मान रही है।

CG NEWS : एनएचएम कर्मचारी संघ का स्पष्ट कहना है: “जब तक 10 सूत्रीय मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं होते, आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।”
अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएँ ठप होने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *