Jabalpur News : आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर मौत की गाज, बोलेरो की टक्कर से प्रधान आरक्षक की मौत…

Jabalpur News : जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधमुख बाईपास पर बुधवार रात अपराधी की तलाश में निकली पुलिस टीम पर बड़ा हादसा हो गया। अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निकली टीम को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में यादव कॉलोनी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक सिडे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Jabalpur News : हादसे में एएसआई दानी सिंह और आरक्षक आशुतोष भारती भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय, एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह और सीएसपी कोतवाली रितेश मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

प्रधान आरक्षक अभिषेक सिडे अपराधियों की धरपकड़ में हमेशा सक्रिय रहते थे। बुधवार की रात भी वे आरोपी की तलाश में निकली टीम का हिस्सा थे, लेकिन बोलेरो की टक्कर ने उनकी जान ले ली। इस हादसे से पूरा पुलिस महकमा शोक और सदमे में है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories