Balod News : भीख मांगने वाली महिला के घर से लाखों की चोरी…

Balod News : बालोद। देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला, जो भीख मांगकर और मकान का हिस्सा बेचकर अपनी जिंदगी के लिए रकम बचा रही थी, उसके घर से 2 लाख 54 हजार रुपए चोरी हो गए। महिला तीज पर्व मनाने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सूना घर देखकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

Balod News : जानकारी के अनुसार, पीड़िता अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर 4 हजार रुपए जुटाए थे और मकान का हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर में सुरक्षित रखे थे। तीज पर्व से लौटने के बाद जब उन्होंने घर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और सारी रकम गायब थी। महिला ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में यह खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश है कि गरीबी और संघर्ष में जिंदगी काट रही महिला का सहारा ही छीन लिया गया। अब देखना होगा कि पुलिस चोरों तक कब तक पहुंच पाती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories