Bacheli News : फकरे आलम -बचेली/बैलाडीला। एक ओर लगातार हो रही भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर बिजली की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि बिजली कभी आती है तो दस मिनट बाद ही चली जाती है और घंटों तक पता नहीं रहता कि कब लौटेगी। इस अनियमित आपूर्ति ने लोगों को अंधकार में जीने को मजबूर कर दिया है।
Bacheli News : लोगों का कहना है कि बचेली शहर में इस बार गणेश चतुर्थी का आगमन भी अंधेरे में हो रहा है, जो इतिहास में कभी नहीं देखा गया। शहर की एक ओर सड़क पर रोशनी है तो दूसरी ओर घुप्प अंधेरा। बरसात में अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है।
Bacheli News : स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। सीएससीबी में कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं और बिजली विभाग की लापरवाही चरम पर है। वहीं, शासन इसे निजी हाथों में देने की तैयारी कर रहा है लेकिन जनता की तकलीफों की सुध किसी को नहीं है। नागरिकों ने यह भी तंज कसा कि बचेली के जनप्रतिनिधि भी अंधेरे में दुबके बैठे हैं, किसी ने भी बिजली विभाग की जवाबदेही पर सवाल नहीं उठाया है।













