Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Reva Crime : बाइकर्स गिरोह ने ढाया कहर, तीन महिलाओं से की...

Reva Crime : बाइकर्स गिरोह ने ढाया कहर, तीन महिलाओं से की बेलगाम लूट; पुलिस के लिए बनी चुनौती

0
121
Reva Crime
Reva Crime

Reva Crime : रीवा : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लगातार हुई तीन लूट घटनाओं का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि झपटमार गिरोह ने एक के बाद एक लगातार लूट की तीन वारदातों को अंजाम दे दिया बताया जा रहा है कि झपट मार गिरोह के सदस्यों ने पहले अगडाल में दिलीप कुमार कोरी की पत्नी सोनम कोरी को अपना निशाना बनाते हुए पर्स छीन लिया जिसमें सोने का लॉकेट चांदी की करधन 30000 कैश सहित अन्य दस्तावेज मौजूद थे वहीं गिरोह ने दूसरा शिकार नहर के पास दिनेश साकेत की पत्नी उषा साकेत को बनाया जिनके पर्स में नगदी सहित मोबाइल मौजूद था।

 

Reva Crime : छीन कर ले गए उसके बाद पुलिस के लिए चुनौती बन चुके झपटमार गिरोह ने आखिरी वारदात को अंजाम देते हुए विजय श्रीवास्तव की पत्नी आरती श्रीवास्तव को अपना शिकार बनाया और पर्स छीन कर बाइक से भाग खड़े हुए पीड़िता के मुताबिक उनके पर्स में ₹5000 नगर सहित सोने चांदी के जेवर मौजूद थे घटना के बाद एक-एक कर थाने पहुंची पीड़िताओं ने लूट की शिकायत दर्ज कराई है.

Reva Crime : जिसके बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया आनन फानन में दोनों नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थलों का मुआयना करने के बाद पीड़िताओं से घटना की जानकारी ली और उसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए, प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आखिरी वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे नौबस्ता की ओर भागते हुए देखे गए हैं बता दें कि इससे पूर्व भी झपटमार गिरोह के इन्हीं सदस्यों ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लूट की तीन वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैलाई थी हालांकि अभी तक उन घटनाओं का भी खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here