Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Happy Ganesh Chaturthi : गणेश जी को सवा कुंटल मोदक का भोग,...

Happy Ganesh Chaturthi : गणेश जी को सवा कुंटल मोदक का भोग, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब…

Happy Ganesh Chaturthi
Happy Ganesh Chaturthi

Happy Ganesh Chaturthi : नरसिंहगढ़। गणेश चतुर्थी पर्व पर महादेव बड़े मंदिर में भगवान गणेश को सवा कुंटल मोदक लड्डू का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। गणपति बप्पा का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Happy Ganesh Chaturthi : शहरभर में गणेश पंडालों में पूजा-पाठ और गणपति स्थापना की धूम देखने को मिल रही है। वहीं, महादेव बड़े मंदिर में आयोजित महाआरती में विधायक मोहन शर्मा, पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ उत्साह और भक्ति भाव से पर्व मनाया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here