Rewa News : रीवा। रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां तीज का व्रत करने के बाद नदी में स्नान करने गईं एक मां और उनकी बेटी की डूबने से मौत हो गई।
Rewa News : यह घटना सिरमौर तहसील के ग्राम दुलहरा की है। दुलहरा निवासी फूलमती सोंधिया (50) और उनकी बेटी कृषा सोंधिया (20) तीज का व्रत रखी थीं और मंगलवार शाम करीब 4 बजे महाना नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान, पानी के तेज बहाव में फंसकर वे दोनों बह गईं और सीधे क्योटी जलप्रपात में जा गिरीं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने और जलस्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया और दोनों के शव पानी में तैरते हुए पाए। पुलिस के अनुसार, शवों को जलप्रपात से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।











