सुकमा पोटाकेबिन कांड : बच्चों की थाली में मिला फिनाइल, हाईकोर्ट सख्त, FIR दर्ज, शिक्षक हिरासत में…

सुकमा पोटाकेबिन कांड : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पाकेला पोटाकेबिन स्कूल में मासूम बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। प्रशासन ने इसे हत्या के प्रयास का मामला मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने स्कूल के शिक्षक धनंजय साहू को हिरासत में लिया है, हालांकि साहू ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है और अधीक्षक उनसे द्वेष रखते हैं।

सुकमा पोटाकेबिन कांड : हाईकोर्ट का कड़ा रुख

घटना पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कहा – “पहले बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसा गया और अब फिनाइल मिला खाना दिया जा रहा है। यह छोटी लापरवाही नहीं, बहुत गंभीर अपराध है। यदि कोई अनहोनी हो जाती तो हालात संभालना मुश्किल होता।” हाईकोर्ट ने जिला दंडाधिकारी की निगरानी में जांच और राज्य के मुख्य सचिव को पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए हैं।

15 जिम्मेदारों पर गिरी गाज

प्रशासन ने छिंदगढ़ बीईओ-बीआरसी, पोटाकेबिन अधीक्षक व सहायक अधीक्षक समेत कुल 15 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। डीएमसी उमा शंकर तिवारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

शिक्षा मंत्री का आदेश

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुकमा कलेक्टर को जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह आपराधिक मामला है और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी होगी। मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories