इंदौर की ड्रग्स क्वीन पर शिकंजा, संपत्ति जब्त करने की तैयारी….

Parivesh
इंदौर की ड्रग्स क्वीन पर शिकंजा

इंदौर की ड्रग्स क्वीन : इंदौर। पुलिस ने कुख्यात महिला ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अब उसके फ्लैट, मकान, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही है।

इंदौर की ड्रग्स क्वीन : सीमा नाथ लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थी। ड्रग्स तस्करी में उसका नाम सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था। जांच में सामने आया कि वह बच्चों का गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर नशे का धंधा चलाती थी। पुलिस से बचने के लिए वह घर में सांप पालती थी और जैसे ही पुलिस की आहट मिलती, उन्हें खुला छोड़ देती थी ताकि कोई कार्रवाई न कर सके।

पुलिस अब तक सीमा नाथ के घर से 48 लाख रुपये कैश बरामद कर चुकी है। पूछताछ के दौरान उसने इंदौर और राजस्थान से जुड़े ड्रग्स रैकेट के बारे में कई अहम राज खोले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उसके बताए इनपुट के आधार पर जल्द ही कई बड़े आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *