Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : आवारा कुत्तों का आतंक, 8 साल की बच्ची पर...

Shajapur News : आवारा कुत्तों का आतंक, 8 साल की बच्ची पर हमला, ध्यान देने वाला कोई नहीं

0
343
Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु :शाजापुर जिले के सलसलाई में आवारा पशुओं की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाजार क्षेत्र में एक ताजा घटना में आवारा कुत्तों ने 8 वर्षीय बच्ची ऋषिका पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और परिजन उसे गुलाना अस्पताल ले गए।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में तीन-चार लोगों पर इसी तरह के हमले हुए हैं। मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक आवारा कुत्तों के झुंड खुले आम घूम रहे हैं।

 

Shajapur News : इसी क्षेत्र में आवारा सांडों की समस्या भी गंभीर है। सलसलाई बस स्टैंड पर दो सांडों के बीच 15-20 मिनट तक चली लड़ाई ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर सांडों की लड़ाई आम बात हो गई है, लेकिन ग्राम पंचायत इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here