Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और लोकनिर्माण मंत्री ने जीतू पटवारी...

Jabalpur News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और लोकनिर्माण मंत्री ने जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार, कहा- महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी लोकतंत्र और समाज के लिए निंदनीय

0
196
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के महिलाओं को शराबी बताने वाले बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सिर्फ जीतू पटवारी जैसे लोग ही इस तरह के ओछे बयान दे सकते हैं। उनका कहना था कि जिनके दिलों में मातृ शक्तियों और बहनों के लिए सम्मान नहीं है, वही इस तरह की अभद्र टिप्पणियाँ कर सकते हैं। हेमंत खंडेलवाल ने जनता से कहा कि जीतू पटवारी को कभी माफ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की वोट न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना लोकतंत्र का अपमान है और केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।

Jabalpur News : लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीज-त्योहार के दिन महिलाओं को शराबी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोनिया और प्रियंका गांधी इस बयान का समर्थन करेंगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियाँ समाज और लोकतंत्र के लिए हानिकारक हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here