Gwalior News : ग्वालियर/ भूपेन्द्र भदौरिया : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क, सीवर ओर गंदे पानी का मुद्दा अब बड़ा हो गया है। ग्वालियर की महापौर के पति और कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार निगम के दफ्तर पहुंचे है। जहां, उन्होनें आधा दर्जन से ज्यादा पार्षदों के साथ निगम आयुक्त संघप्रिय को अल्टीमेटम दिया है। सतीश सिकरवार ने कहा है… 5 दिन में सीवर की समस्या दूर करो, नही तो 5 हजार लोगों के साथ आंदोलन करूँगा…जनता महापौर , पार्षदों और विधायक को पीटेगी क्या अधिकारी तभी मानेंगे. न मेरी सुनवाई हो रही है।
Gwalior News : न ही महापौर की, महापौर चिट्टी लिखती है, लेकिन अधिकारी फील्ड में काम नही कर रहे है। अब तो एक ही रास्ता बचा है, महापौर अपने साथ गैथी, पहवाड़ा लेकर निकलेंगी। लोगों की सीवर की समस्या खुद ही हल करेंगी। दरअसल ग्वालियर में बारिश के बाद, 50 से ज्यादा सड़क धंसक गयी है…. तो वहीं 120 से ज्यादा सड़के गड्डों में तब्दील हो गयी है।
Gwalior News : वहीं सीवर की समस्या से ग्वालियर के लोग परेशान है। आज भी ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कई इलाकों में सीवर का पानी भरा हुआ है। जब महापौर ओर विधायक ने निरीक्षण किया था.. तब निगम के आधिकारियों ने सीवर ओर सड़को के गड्डें भरने की बात कही थी… लेकिन ऐसा नही हुआ। जिसके बाद, आज सतीश सिकरवार अपने समर्थकों के साथ निगम आयुक्त को अल्टीमेटम देकर आएं है। वहीं आयुक्त ने भी माना है, समस्या बहुत है… लेकिन उन्हें दूर करने में वक्त लगेगा।













