Indore Fraud News : विजय नगर में किसान से 50 लाख की ठगी…

Parivesh
Indore Fraud News

Indore Fraud News : इंदौर, 25 अगस्त 2025 – विजय नगर पुलिस ने फर्जी NGO स्कीम के नाम पर एक किसान से 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। इस ठगी का शिकार रतलाम निवासी समरथ पाटीदार नामक युवक हुआ, जो खेती-किसानी से जुड़ा है।

Indore Fraud News : ठगी की कहानी पुराने दोस्त से शुरू हुई
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, फरियादी समरथ की दोस्ती एक युवक से थी, जिसने उसकी मुलाकात सोनू सिंह नामक व्यक्ति से करवाई। सोनू और उसके साथियों ने समरथ को एक कथित NGO स्कीम के तहत 50 लाख रुपये निवेश करने पर 70 लाख रुपये का रिटर्न देने का लालच दिया। उन्होंने विश्वास दिलाने के लिए NOC और कंपनी की ओर से भुगतान का झांसा भी दिया।

समरथ झांसे में आकर 50 लाख रुपये सौंप बैठा, लेकिन जब तय समय पर पैसे नहीं लौटाए गए और आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे, तो वह उनके ऑफिस पहुंचा, जहां ताले लटके मिले। सभी आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए, जिसके बाद फरियादी ने पुलिस से संपर्क किया।

गिरफ्त में आए दो आरोपी, बाकी की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अब तक की कार्रवाई में दो आरोपी — मुरारीलाल और सुधीर — को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है, जबकि अन्य चार फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

पुलिस ने इस मामले को गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए इसे हाई-प्रायोरिटी केस में शामिल किया है और जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ने की बात कही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *