Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Raipur

MP Breaking : महिला को जबरन कलमा पढ़ने किया मजबूर, जानें पूरा मामला…

महू: MP Breaking : महू में एक महिला ने जबरन धर्मांतरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे पांच लोगों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई, और जबरन धर्म बदलने के लिए दबाव डाला गया। महिला ने यह आरोप महू कोतवाली में दर्ज कराया है।

महिला के अनुसार, 2013 में संजय खान से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। संजय खान ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया और इस दौरान एक वीडियो भी बनवाया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मौलाना के सामने जबरन उसका निकाह कराया गया, और फिर मंदसौर और भिवानी मंडी में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। महिला ने कहा कि उसे और उसके बच्चों को इस्लामी नाम रखने के लिए दबाव डाला गया, और बेटे का नाम जुनैद और बेटी का नाम ज़ोया रखा गया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं।

महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़े जाने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। भिवानी मंडी में उसे बंद कमरे में बंधक बना कर रखा गया और गौमांस खाने को मजबूर किया गया। महिला का कहना है कि उसे बंदूक की नोक पर धमकाया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

महू पुलिस ने संजय खान और उसके परिवार पर केस दर्ज कर लिया है। हिंदूवादी संगठनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories