अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का रोमांटिक गाना ‘नींद भी तेरी’ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। अमेज़न MGM स्टूडियोज इंडिया और ज़ी म्यूज़िक ने अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘निशानची’ का रोमांटिक गाना ‘नींद भी तेरी’ रिलीज कर दिया है। गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच लोकप्रिय हो गया है और इसकी सुकून देने वाली धुन और भावुक बोल खूब पसंद किए जा रहे हैं।

निशानची' का धमाकेदार टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप ला रहे हैं एक्शन, ड्रामा और  देसी स्वैग का तड़काRead News : Bacheli News : दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा पर विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

गाने को मनन भारद्वाज ने कंपोज किया, लिखा और गाया है। इसके अलावा, फिल्म में इसका दूसरा वर्जन भी शामिल है, जिसे लीड ऐक्टर ऐश्वर्य ठाकरे ने गाया है। ठाकरे इस फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं और डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म ‘निशानची’ जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले निर्मित है। कहानी दो भाइयों की उलझी हुई जिंदगी और उनके अलग-अलग रास्तों पर आधारित है। फिल्म पूरे देश के सिनेमाघरों में 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

Read News : Rajnandgaon Crime: अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार, 8800 रुपये और 12 सट्टा पट्टी जब्त

गाने और फिल्म के बारे में मनन भारद्वाज ने कहा, “मैं चाहता था कि ‘नींद भी तेरी’ उन भावनाओं को दर्शाए, जिन्हें शब्द कभी पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते। यह सिर्फ गाना नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी का अनुभव भी है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *