रांची पुलिस को बड़ी सफलता : बस में छुपा मिला 2 करोड़ का फेक करेंसी, बड़े रैकेट का पर्दाफाश

VIKASH KHALKHO

रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है।

Read News : CG NEWS : डीएवी एमएमपीएस स्कूल में थाना माकड़ी ने चलित थाना लगाकर छात्रों और शिक्षकों को सायबर, महिला अपराध और नशामुक्ति की दी जानकारी

जांच में पता चला है कि यह जाली नोट का कारोबार एक संगठित सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब तक लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

Read News : MP CRIME : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के कारोबार में तीन गिरफ्तार, 510 नाइट्रावेट टैबलेट बरामद

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीधे मार्केट में नकली नोट नहीं खपाते, बल्कि इन्हें अन्य नकली नोट कारोबारियों को देते थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने ही निशाने पर चूना लगाया। बरामद नोट चिल्ड्रन बैंक के नोट थे, जिनके ऊपर और नीचे असली नोट रखे गए थे, ताकि खरीदार को यह लगे कि नोट पूरी तरह असली हैं और इन्हें आसानी से बाजार में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read News : MP CRIME : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के कारोबार में तीन गिरफ्तार, 510 नाइट्रावेट टैबलेट बरामद

सवाल यह उठता है कि इतने बड़े पैमाने पर झारखंड में नकली नोट क्यों लाए जा रहे थे। अगर यह डील सफल हो जाती, तो मार्केट में करोड़ों रुपए के जाली नोट फैल सकते थे। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *