ED की बड़ी कार्रवाई : गुरुग्राम और दिल्ली में कॉल सेंटर फ्रॉड का भंडाफोड़, 125 करोड़ की ठगी का खुलासा

VIKASH KHALKHO

गुरुग्राम/दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम और दिल्ली में अवैध कॉल सेंटर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। 20 अगस्त को ईडी की गुरुग्राम टीम ने दिल्ली-एनसीआर में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई।

Read News : Jabalpur News : 1100 करोड़ रुपये के नए फ्लाईओवर की बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फीता काटकर किया लोकार्पण

ईडी की जांच सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है, जिसमें आरोप था कि कुछ लोग अवैध कॉल सेंटर चला रहे थे और अमेरिकी नागरिकों को टेक फ्रॉड का शिकार बना रहे थे। यह नेटवर्क नवंबर 2022 से अप्रैल 2024 तक सक्रिय रहा।

जांच में सामने आया कि आरोपियों अर्जुन गुलाटी, दिव्यांश गोयल और अभिनव कालरा ने गुरुग्राम और नोएडा से कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता के नाम पर लूटा। उन्होंने पीड़ितों के बैंक अकाउंट्स में अनधिकृत पहुंच बनाई और करोड़ों की रकम विदेशी खातों में भेज दी। बाद में यह पैसा जटिल बैंकिंग नेटवर्क के जरिए भारत लाकर लक्ज़री लाइफस्टाइल पर खर्च किया गया।

Read News : CG NEWS : छुट्टी पर कंफ्यूजन: अवकाश के इस आदेश से शिक्षक व कर्मचारी भ्रम में, शहरी क्षेत्र के स्कूल व कार्यालयों पर लागू नहीं होगा छुट्टी का आदेश

करीब दो साल में 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 125 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ईडी ने कार्रवाई के दौरान 30 बैंक खाते फ्रीज किए, 8 लग्जरी कारें और महंगी घड़ियां जब्त कीं। इसके अलावा 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी भी अवैध कमाई से खरीदी गई थी।

फिलहाल ईडी मामले की आगे जांच कर रही है और इस साइबर फ्रॉड के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *