Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड, इंदौर में जारी है...

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी हत्याकांड, इंदौर में जारी है एसआईटी की पूछताछ, चालान डायरी पेश करने के पूर्व जुटाए जा रहे अहम साक्ष्य

0
184
Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case

Raja Raghuvanshi murder case : इंदौर : शिलांग में इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जांच कर रही शिलांग पुलिस की एसआईटी टीम एक बार फिर इंदौर पहुंची है और लगातार पूछताछ की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Raja Raghuvanshi murder case : दरअसल इस हाई-प्रोफाइल केस में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से तीन को जमानत मिल चुकी है। केस को मजबूत बनाने के लिए एसआईटी की टीम इंदौर में डेरा डाले हुए है और मुख्य आरोपियों के दोस्तों सहित कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिलांग पुलिस की एसआईटी टीम मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन पूछताछ कर रही है, जो आगे की जांच के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।

Raja Raghuvanshi murder case : गौरतलब है कि 1 सितंबर को शिलांग कोर्ट में चालान डायरी पेश की जानी है और उससे पहले पुलिस हर जरूरी साक्ष्य जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही कारण है कि एसआईटी की टीम इंदौर में रहकर पूरे घटनाक्रम को पुनः खंगाल रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here