Indore Breaking : सत्ता के नशे में चूर नगर अध्यक्ष, पुलिसकर्मी से की गाली-गलौज, वीडियो वायरल…

Indore Breaking : इंदौर। शहर में राजनीति और सत्ता का नशा किस हद तक नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका ताजा उदाहरण भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर अध्यक्ष खुलेआम पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

Indore Breaking : जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो इंदौर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में सुमित मिश्रा एक पुलिसकर्मी से न सिर्फ बदसलूकी कर रहे हैं बल्कि अपशब्द भी कह रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर अध्यक्ष ने उस दौरान पुलिस की वर्दी और उसकी गरिमा का भी कोई ध्यान नहीं रखा।

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया है और सत्ता के नशे में चूर नेताओं की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि अगर एक नगर अध्यक्ष खुलेआम पुलिसकर्मी से इस तरह व्यवहार कर सकता है, तो आम जनता के साथ कैसा बर्ताव होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।

वहीं, घटना के बाद से विपक्ष ने भी भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के नेता सत्ता के मद में चूर होकर कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले पर पुलिस प्रशासन या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला शहर में बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories