Festival Special Train : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें…

 Festival Special Train : रायपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। दुर्गा पूजा और तीजा पर्व के मौके पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

 Festival Special Train : दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन
नेटाजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक (गाड़ी संख्या 08865) और शालीमार से इतवारी के बीच 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक (गाड़ी संख्या 08866) चलाई जाएगी। यह ट्रेन इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर होते हुए शालीमार तक जाएगी। इसमें यात्रियों को 18 कोचों में सफर की सुविधा मिलेगी, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।

तीजा फेस्टिवल ट्रेन
महिला यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

  • रायपुर-अनूपपुर-रायपुर (गाड़ी संख्या 06803/06804) 24 और 28 अगस्त को

  • रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर (गाड़ी संख्या 06805/06806) 25 और 29 अगस्त को संचालित होगी।

दुर्ग-निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल
इसके अलावा, रेलवे ने दुर्ग से निजामुद्दीन के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08760/08761) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक दुर्ग से हर रविवार और 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक निजामुद्दीन से हर सोमवार को चलेगी। इसमें सभी श्रेणी के 20 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

 रेलवे का यह कदम त्यौहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और आरामदायक सफर सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Dongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का आरोप

Dongargarh Crime: डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के सनसिटी क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories