Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Raipur

जापान में सीजी सीएम : टोक्यो में असाकुसा मंदिर में की पूजा अर्चना…..

जापान में सीजी सीएम : रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने के उद्देश्य से जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। आज उन्होंने जापान की राजधानी टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन किए।

जापान में सीजी सीएम : निवेश को बढ़ावा देने के लिए विदेश दौरा

यह दौरा छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री के साथ गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

  • टोक्यो (22-24 अगस्त): यहां प्रतिनिधिमंडल जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ कई बैठकों में हिस्सा लेगा, ताकि छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों पर चर्चा की जा सके।
  • ओसाका (25-26 अगस्त): मुख्यमंत्री वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे, जहां ‘छत्तीसगढ़ पवेलियन’ के माध्यम से राज्य की समृद्ध विरासत और भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इस पवेलियन में औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और आईटी जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया गया है।
  • सियोल (27-29 अगस्त): दौरे का अंतिम चरण दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में होगा, जहां कोरियाई कंपनियों और व्यापार संघों के साथ गोलमेज बैठकें होंगी।

आर्थिक विकास और रोजगार पर फोकस

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य इस्पात, खनन, स्वच्छ ऊर्जा और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में निवेश लाना है। मुख्यमंत्री का यह मिशन छत्तीसगढ़ को आर्थिक विकास के नए रास्ते पर ले जाने और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

अब PMO का नया पता, ‘सेवा तीर्थ’ होगा न्यू एड्रेस, कैबिनेट की अंतिम बैठक कल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में...

C.G News : नेशनल हाईवे मुआवजा मामले में कोर्ट सख्त, 221 दिन की देरी पर माफ करने से साफ़ इनकार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds