Monday, August 17, 2026
Home National Bihar Assembly Elections : पाकिस्तानियों का बिहार में वोटर आईडी कार्ड :...

Bihar Assembly Elections : पाकिस्तानियों का बिहार में वोटर आईडी कार्ड : गृह मंत्रालय की जांच से हड़कंप….चुनाव से पहले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

Bihar Assembly Elections
Bihar Assembly Elections

Bihar Assembly Elections : पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक जांच में पता चला है कि बिहार के भागलपुर में दो पाकिस्तानी महिलाओं के फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाए गए हैं। इस खुलासे के बाद राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Bihar Assembly Elections : दरअसल, गृह मंत्रालय की टीम उन विदेशियों की तलाश कर रही थी, जो अवैध रूप से भारत में वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे। इसी दौरान, भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी का पता चला, जिनमें से दो महिलाओं के पास वोटर आईडी कार्ड भी थे।

जांच में क्या मिला?

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर के एसएसपी को इस मामले की जांच सौंपी। जांच में यह पुष्टि हुई कि दोनों पाकिस्तानी महिलाओं, फिरदौसिया खानम और इमराना खानम, के नाम पर मतदाता पहचान पत्र (EPIC नंबर सहित) जारी हो चुके थे। ये दोनों महिलाएं लंबे समय से अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रही थीं। इसके अलावा, एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद असलम भी वीजा खत्म होने के बाद से भारत में रह रहा था और उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया था।

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

यह रिपोर्ट सामने आने के बाद, भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने पुष्टि की है कि दोनों महिलाओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, स्पेशल ब्रांच ने भी इस मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। इस घटना से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद विदेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेज कैसे बनाए गए। यह मामला चुनाव से पहले मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here