Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

ICICI बैंक को झटका : बैंक की लापरवाही पर उपभोक्ता आयोग ने सुनाया सख्त आदेश, मानसिक क्षति और खर्च भी चुकाएगा बैंक

बिलासपुर। जिला उपभोक्ता आयोग ने एक अहम मामले में बैंक की लापरवाही साबित करते हुए ग्राहक के पक्ष में बड़ा आदेश दिया है। आयोग ने आईसीआईसीआई बैंक को निर्देश दिया है कि वह खाते से निकाले गए 20 हजार रुपए ब्याज सहित लौटाए। साथ ही मानसिक क्षति के लिए 5 हजार और मुकदमे पर हुए खर्च के 5 हजार रुपए अतिरिक्त अदा करे। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल, सदस्य आलोक पांडेय और पूर्णिमा सिंह की पीठ ने सुनाया।

Read News : Earthquake : साउथ अमेरिका में 8.0 तीव्रता का भूकंप : अर्जेंटीना के पास ड्रेक पैसेज हिला, चिली में सुनामी का अलर्ट…

ऐसे हुई थी ठगी
खमतराई निवासी चंचल कुमार पात्रा का आईसीआईसीआई बैंक, तेलीपारा शाखा में खाता था। 27 जुलाई 2018 को उनके खाते से अचानक 20 हजार रुपए की अनधिकृत निकासी हो गई। सुबह 11:09 बजे बैंक से संदेश मिला कि उनके डेबिट कार्ड से खरीदारी की गई है। ग्राहक ने उसी समय बैंक को शिकायत दर्ज कराई और कार्ड ब्लॉक करा दिया। बाद में पता चला कि यह लेनदेन पेटीएम के जरिए चार अलग-अलग ट्रांजक्शन में किया गया।

बैंक की सफाई
बैंक ने आयोग के समक्ष दलील दी कि यह ऑनलाइन लेनदेन 3-डी सिक्योर पिन अथेंटिकेशन से हुआ, जिसमें ग्राहक का एटीएम पिन या ओटीपी इस्तेमाल किया गया होगा। इसलिए यह जानकारी यदि तीसरे पक्ष को मिली है तो इसकी जिम्मेदारी ग्राहक की है। बैंक ने आरबीआई सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा कि ग्राहक की लापरवाही पर बैंक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

आयोग ने माना बैंक की गलती
आयोग ने तथ्यों और दस्तावेजों की जांच में पाया कि ग्राहक ने समय पर शिकायत दर्ज कराई थी। बावजूद इसके बैंक ने न तो ट्रांजक्शन रोकने की कोशिश की और न ही पैसे ट्रांसफर हो रहे खातों को फ्रीज कराया। आयोग ने साफ कहा कि आरबीआई के 2017 और 2021 के दिशा-निर्देशों के मुताबिक ग्राहक द्वारा तुरंत सूचना देने पर जिम्मेदारी बैंक की होती है।

Read News : सुप्रीम कोर्ट सख्त : मतदाता सूची पर चुप क्यों हैं राजनीतिक दल – सभी 12 पार्टियों से मांगा जवाब

45 दिन में भुगतान का आदेश
इन्हीं आधारों पर आयोग ने बैंक को आदेश दिया कि वह ग्राहक को 20 हजार रुपए ब्याज सहित लौटाए और मानसिक क्षति व मुकदमे के खर्च के लिए अतिरिक्त 10 हजार रुपए दे। यह राशि आदेश की प्रति मिलने के 45 दिनों के भीतर अदा करनी होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

भूख नहीं लग रही… क्या ये हैं गंभीर बीमारी का संकेत, जानें डॉक्टर की सलाह

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  कई लोगों को अचानक पहले...

Rolls-Royce का नया घर बनेगा भारत, गर्मजोशी के साथ PM मोदी से मिले कंपनी के CEO

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत की तेज़ी से बढ़ती...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds