CG Crime News : जमानत पर छूटा कुख्यात, गवाह को धमकाने पहुंचा…पिता-पुत्र ने उसी के चाकू से उतार दिया मौत के घाट

Parivesh
CG Crime News

CG Crime News : दुर्ग। भिलाई के कैम्प-2 इलाके में देर रात फिर से खून-खराबा हुआ। पांच साल तक हत्या के आरोप में जेल में बंद रहने के बाद हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ कुख्यात बदमाश सोनू उर्फ बाबू रेड्डी अपनी ही गवाही देने वाले पड़ोसी को धमकाने पहुंचा, लेकिन यह धमकी उसी की मौत का कारण बन गई। जानकारी के मुताबिक सोनू जब सुधाकर मोहरे और उसकी पत्नी को डराने-धमकाने पहुंचा तो विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच सोनू का चाकू जमीन पर गिरा और गुस्से में आए सुधाकर के बेटे ने उसी चाकू से सोनू पर वार कर दिया। मौके पर ही सोनू की मौत हो गई।

CG Crime News : गौरतलब है कि सोनू और मोहरे परिवार के बीच पुराना विवाद था। दोनों कभी साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करते थे, लेकिन संबंध बिगड़ने के बाद दुश्मनी गहरी हो गई। साल 2020 में जगन की हत्या के मामले में मोहरे परिवार ने गवाही दी थी, तभी से सोनू बदले की आग में जल रहा था। जेल से छूटते ही उसने मोहरे परिवार को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन नतीजा उसकी जान पर भारी पड़ गया। फिलहाल पुलिस ने सुधाकर मोहरे और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *