वैष्णो देवी दर्शन : टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, कटरा जाते वक्त मौत बन गई यात्रा

VIKASH KHALKHO

सांबा (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आज देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे।

Mata Vaishno Devi Bus AccidentRead News : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति : 25 SI बने निरीक्षक, DGP ने जारी किया आदेश

यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस कठुआ से कटरा की ओर बढ़ रही थी। सांबा जिले के जतवाल क्षेत्र में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस पुल से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरी।

https://www.youtube.com/watch?v=3qxGGaLZjsg&pp=0gcJCa0JAYcqIYzv

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read News : Delhi CM Attack Update : सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी का चौंकाने वाला बयान…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। यात्रियों ने बताया कि वे 18 अगस्त को अमरोहा से निकले थे और माता वैष्णो देवी जाने से पहले चामुंडा देवी तथा ज्वालाजी मंदिर में दर्शन कर चुके थे। यात्रा के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल घायलों के उपचार और हादसे की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *