Maharashtra News : दिल दहला देने वाला हादसा : रेलवे के गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत….

0
151
Maharashtra News
Maharashtra News

Maharashtra News :  यवतमाल | महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बड़ा हादसा हो गया। दारव्हा-नेर मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में चार मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था, जिसमें नहाने उतरे ये चारों बच्चे वापस बाहर नहीं निकल पाए।

Maharashtra News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को जब तक बाहर निकाला गया, उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। दारव्हा उप जिला अस्पताल और फिर यवतमाल के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सोम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के रूप में हुई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। प्रशासन ने रेलवे निर्माण कंपनी की लापरवाही की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा घेरा तक नहीं बनाया गया था।

दूसरी ओर नासिक जिले में मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। गंगापुर बांध से छोड़े गए पानी के चलते गोदावरी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। रामकुंड और गोदाघाट इलाके के छोटे मंदिर डूब गए हैं और दुतोंद्या मारुति की मूर्ति भी जलमग्न हो गई है। वहीं दरना नदी का बढ़ता जलस्तर आसपास के गांवों के लिए खतरे का संकेत दे रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here