घरेलू विवाद बना जानलेवा : कोर्ट की छत से कूदा, अस्पताल में फांसी लगाने का प्रयास…फिर…

भानुप्रतापपुर। पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने बुधवार को न्यायालय परिसर में आत्महत्या का प्रयास कर इलाके में सनसनी फैला दी। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है, जहां युवक अखिल श्रीवास्तव ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले कोर्ट की छत से छलांग लगाई और फिर अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद दोबारा जान देने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, युवक अपनी पत्नी की शिकायत पर न्यायालय में पेश हुआ था। सुनवाई के दौरान उसने पत्नी पर सुलह के लिए दबाव बनाया, लेकिन जब पत्नी ने समझौते से इनकार कर दिया तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में आकर वह सीधे न्यायालय की छत पर चढ़ा और वहां से कूद गया। संयोगवश उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर वहां भी उसने आत्महत्या की दूसरी कोशिश करते हुए फांसी लगाने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से उसकी जान फिर से बच गई, लेकिन कुछ ही देर बाद वह अस्पताल से मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह घटना ना सिर्फ पारिवारिक तनाव की भयावहता को दर्शाती है, बल्कि यह भी उजागर करती है कि मानसिक स्वास्थ्य और समुचित परामर्श की कितनी सख्त जरूरत है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories