Monday, March 30, 2026
37.1 C
Raipur

CG Cabinet Expansion : पहली बार विधायक बने गजेंद्र यादव, बेहद दिलचस्प हैं राजनीतिक सफर…

CG Cabinet Expansion : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नए मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का राजनीतिक सफर बेहद खास रहा है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा को करारी शिकस्त देकर सुर्खियों में आए। 48 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से मिली यह जीत उन्हें सीधे प्रदेश की सियासत के केंद्र में ले आई।

CG Cabinet Expansion : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े परिवार में जन्मे गजेंद्र यादव बचपन से ही सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे। 1996 में कॉलेज जीवन के दौरान उन्होंने राजनीति में सक्रियता दिखाई और स्व. ताराचंद साहू के चुनाव अभियान से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते हुए वार्ड अध्यक्ष बनाया और जल्द ही उन्हें दुर्ग नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी बनाया। वहां उन्होंने पांच बार के पार्षद और पूर्व उपमहापौर खेमलाल सिन्हा को हराकर अपनी अलग पहचान बनाई।

CG Cabinet Expansion

पार्षद रहते हुए गजेंद्र यादव को भाजपा संगठन और सरकार दोनों में अहम जिम्मेदारियां मिलती रहीं। 2005 में उन्हें स्काउट-गाइड का राज्य सचिव और 2015 में राज्य आयुक्त बनाया गया। उनके नेतृत्व में स्काउट-गाइड ने पर्यावरण, यातायात और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश को नई दिशा दी। लाखों पौधारोपण और हज़ारों बच्चों को यातायात सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलाना उनकी उपलब्धियों में गिना जाता है।

राजनीति में आगे बढ़ते हुए गजेंद्र यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और उनकी समस्याओं को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई।

आज गजेंद्र यादव को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे संगठनात्मक और सामाजिक अनुभव का नतीजा माना जा रहा है। पहली बार विधायक बने और सीधे मंत्री मंडल तक पहुंचना उन्हें प्रदेश की राजनीति का एक उभरता हुआ चेहरा बना देता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories