Friday, May 22, 2026
40.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार : राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव बने मंत्री…राज्यपाल ने दिलाई शपथ…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। बुधवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री लखन देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल और टंकराम वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी राजभवन पहुंचे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories