Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : हेडमास्टर की क्रूरता! कक्षा-2 की छात्रा पर डंडे के...

CG News : हेडमास्टर की क्रूरता! कक्षा-2 की छात्रा पर डंडे के वार, पैर फ्रैक्चर

0
147

CG News : बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र की कंजिया प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक हेरालुयुस टोप्पो ने कक्षा दूसरी की छात्रा ललिता यादव को डंडे से बेरहमी से पीट दिया। पिटाई के दौरान छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

Read More : BIG News : सुपर सीक्रेट मेफेड्रोन फैक्ट्री का पर्दाफाश – 92 करोड़ की ड्रग्स जब्त

छात्रा के पिता शिवकुमार यादव के अनुसार, पांच दिन पहले क्लास में अन्य बच्चों से बातचीत करने पर हेडमास्टर नाराज हो गए और गुस्से में ललिता के पैरों पर डंडे से वार किया। इसके बाद छात्रा को तेज दर्द और सूजन होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराए। छात्रा का इलाज पिछले तीन दिनों से जारी है।

Read News : CG DA increased : छत्तीसगढ़ सरकार का तोहफ़ा: अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, अब मिलेगा 55% DA

गांव में सरपंच की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, जिसमें तय हुआ कि हेडमास्टर इलाज का पूरा खर्च उठाएगा। हालांकि, अब तक इलाज और दवाओं पर करीब 10 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं।

Read News : Single Malt Whiskey : भारत में बनने वाली इस शराब की खासियत जान पीने पर हो जायेंगे मजबूर….

शंकरगढ़ बीईओ जय गोविंद तिवारी ने बताया कि अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने पर हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने भी कहा कि मामले की जांच शिकायत मिलने पर ही की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here