Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh BIG News : सुपर सीक्रेट मेफेड्रोन फैक्ट्री का पर्दाफाश – 92 करोड़...

BIG News : सुपर सीक्रेट मेफेड्रोन फैक्ट्री का पर्दाफाश – 92 करोड़ की ड्रग्स जब्त

0
158

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन क्रिस्टल ब्लैक’ के तहत एक गुप्त मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। 16 अगस्त को हुजूर तहसील के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में तलाशी के दौरान 92 करोड़ रुपए मूल्य की 61.20 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन जब्त की गई।

Read More : CG DA increased : छत्तीसगढ़ सरकार का तोहफ़ा: अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, अब मिलेगा 55% DA

इस मामले में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर सात प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई ने मिथाइलीन डाइक्लोराइड, एसीटोन, मोनोमेथिलमाइन (MMA), हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) और 2-ब्रोमो सहित 541.53 किलोग्राम कच्चा माल और प्रसंस्करण उपकरण भी जब्त किए।

फैक्ट्री सुनसान इलाके में स्थित थी और चारों ओर ढंकी हुई थी, ताकि किसी को पता न चले। मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट सहित दो लोग अवैध उत्पादन प्रक्रिया में पकड़े गए।

जांच में पता चला कि ड्रग कार्टेल का एक सदस्य उत्तर प्रदेश के बस्ती से कच्चा माल भोपाल तक पहुंचाने का जिम्मेदार था। मुंबई से केमिकल और कच्चा माल की आपूर्ति करने वाले दो सप्लायर्स और एक ट्रांसपोर्टेशन के जिम्मेदार व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। हवाला के जरिए सूरत और मुंबई से भोपाल में रकम भेजी जा रही थी, जिसके लिए एक शख्स को सूरत में गिरफ्तार किया गया।

Read More : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फरमान : वरिष्ठ अफसरों पर हजारों का जमानती वारंट आखिर क्यों किया गया जारी….

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह मेफेड्रोन विदेशी ऑपरेटर और भारत में नेटवर्क के सरगना के निर्देश पर बनाया गया। इस अभियान में सूरत और मुंबई पुलिस ने भी DRI की मदद की।

यह पिछले एक साल में DRI की छठी कार्रवाई है, जिसमें मेफेड्रोन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। DRI अब भी अवैध फैक्ट्रियों के मास्टरमाइंड और इंटरनेशनल सिंडिकेट की तलाश कर रही है।

Share The News
Previous articleSingle Malt Whiskey : भारत में बनने वाली इस शराब की खासियत जान पीने पर हो जायेंगे मजबूर….
Next articleCG News : हेडमास्टर की क्रूरता! कक्षा-2 की छात्रा पर डंडे के वार, पैर फ्रैक्चर
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here