असम के नागांव में 4.3 तीव्रता का भूकंप, इस माह सातवीं बार झटके महसूस

VIKASH KHALKHO

गुवाहाटी – असम के नागांव जिले में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Read More : Economy Reviews : अमेरिकी 25% टैरिफ के बीच पीएम मोदी की टॉप इकोनॉमिक बॉडी बैठक, 7 केंद्रीय मंत्री भी मौजूद

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर आया और इसकी गहराई 35 किलोमीटर थी। झटके नागांव और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

Read More : CG NEWS : महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर 8 साल तक दैहिक शोषण और 3 बार कराया गर्भपात, एफआईआर दर्ज

यह इस महीने नागांव केंद्रित भूकंप की तीसरी घटना है। इससे पहले सात अगस्त को 3.8 तीव्रता और आठ अगस्त को 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इस महीने राज्य में कुल सात भूकंप की घटनाएं हुई हैं, जिनकी तीव्रता 2.8 से 4.3 के बीच रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *