Gwalior News :ग्वालियर। शहर से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कम्पू थाना क्षेत्र में बदमाशों ने अंशु गुर्जर नामक युवक को पिस्टल की नोक पर घर से उठाया और बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने उसे यातनाएँ दीं और पैर की खाल तक छिलवा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अधमरी हालत में सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
Gwalior News :पीड़ित परिवार का कहना है कि शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते देव परमार, विक्रम तोमर और वीर तोमर सहित पांच बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
Gwalior News :पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कम्पू थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।









