Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Tomar Brothers Case : सूदखोर तोमर बंधुओं को कोर्ट का अंतिम अल्टीमेटम,...

Tomar Brothers Case : सूदखोर तोमर बंधुओं को कोर्ट का अंतिम अल्टीमेटम, पेश नहीं हुए तो होगी संपत्ति कुर्क

0
186
Tomar Brothers Case
रोहित अब भी फरार... क्या पुलिस जानबूझकर दे रही ढील

Tomar Brothers Case : रायपुर। चर्चित सूदखोरी मामले में फरार चल रहे तोमर बंधुओं के खिलाफ आज अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पेश होने का अंतिम मौका दिया है। यदि वे हाजिर नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

Tomar Brothers Case : पिछले दो महीनों से तोमर बंधु लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच रायपुर पुलिस ने कोर्ट में उनकी संपत्ति कुर्की के लिए आवेदन दायर किया था। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि आरोपी आज हर हाल में पेश हों, अन्यथा अगली कार्रवाई सीधे कुर्की की होगी।

गौरतलब है कि तोमर बंधुओं पर अवैध सूदखोरी के जरिए कई लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने और आर्थिक शोषण करने का आरोप है। पीड़ितों की शिकायतों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मगर लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते रहे आरोपियों पर अब कोर्ट का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here