Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : विधायक की नेम प्लेट लगी गाड़ी ने मचाया तहलका,...

Gwalior News : विधायक की नेम प्लेट लगी गाड़ी ने मचाया तहलका, सीसीटीवी में कैद कारनामा…

0
303
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब विधायक लिखी नेम प्लेट लगी ब्लैक स्कॉर्पियो पर सवार युवकों ने बीच सड़क पर जमकर स्टंट किया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो को ड्राइवर ने सड़क पर नचाया, जबकि तीन युवक कार की छत पर बैठे खतरनाक करतब दिखा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक कई बार गिरते-गिरते बचे।

Gwalior News : इस खतरनाक स्टंट के दौरान सड़क से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना का वीडियो नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। स्टंट के बाद युवक कार की छत पर ही बैठकर तेज रफ्तार में वहां से निकल गए।

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ब्लैक स्कॉर्पियो और उसमें सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। नेम प्लेट पर ‘विधायक’ लिखे होने से मामला और गंभीर माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि वाहन वास्तव में किसी विधायक से जुड़ा है या अवैध रूप से नाम का इस्तेमाल किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here