इंदौर : संजय सेतु मंदिर की मूर्तियां नाले में फेंकने का मामला, बजरंग दल में आक्रोश

VIKASH KHALKHO

इंदौर। इंदौर के संजय सेतु के पास स्थित एक मंदिर की मूर्तियां कान्ह नदी के नाले में फेंक दी गईं, जिससे स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। घटना से मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

Read More : CG News : अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़कर भागी महिला, पुलिस तलाश में जुटी

सुबह श्रद्धालु जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर की मूर्तियां गायब हैं। तलाशी के दौरान मूर्तियां नाले में मिलीं, जिससे मामला स्पष्ट हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति जानबूझकर मूर्तियां नाले में फेंककर अपमानित करने का प्रयास कर रहा है।

Read More :  MP कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवाद : नई सूची के बाद विरोध और इस्तीफों का सिलसिला, डैमेज कंट्रोल में जुटे जीतू पटवारी

दो दिन पहले इसी मंदिर पर मवेशियों के अवशेष पाए गए थे। उस समय भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बार की घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता एमजी रोड थाने पर जमा हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Read More : Jabalpur News : बैंक डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड रहिस सिंह लोधी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; अब तक 4 पकड़े गए, बाकी की तलाश जारी

सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सात दिन के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Read More : EC का जवाब : ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान – सही प्रक्रिया के बिना वोट चोरी के आरोप अनुचित

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *