CG NEWS : सोशल फोरम आन ह्यूमन राइट्स के बैनर तले एक शाम शहीदों के नाम

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : घरघोड़ा | बिलासपुर :गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह भोगल के सौजन्य से सोशल फोरम आन ह्यूमन राइट्स के बैनर तले 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस की संध्या एक शाम शहीदों के नाम कराओके गीत संगीत की शुरमयी शाम सुरसाधकों के द्वारा एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय गीत गाकर अपनी अमिट छाप छोड़ी श्रोताओं द्वारा प्रत्येक गीतों पर जोरदार तालियां बजाई जाती रही व्हाईट हाउस म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर अजीत सिंह भोगल ने छत्तीसगढ़ फोरम के संरक्षक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, नेहरू नगर पार्षद कार्तिक यादव, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप का मंच पर आत्मीय स्वागत किया गया.

CG NEWS : तत्पश्चात फोरम के अध्यक्ष गनपत चौहान ने फोरम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान के दिशा निर्देशन में सन 2018 में बिलासपुर सेंट्रल पाइंट होटल में सात राज्यों से जुड़े राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों की बैठक में फोरम का जन्म हुआ था और आज हम भारत के स्वाधीनता दिवस की संध्या एक शाम शहीदों के नाम पर आयोजित समारोह में उपस्थित हुए हैं इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों और शुरमयी साधकों का उन्होंने फोरम की ओर से स्वागत किया तीन घंटों तक चली राष्ट्रीय गीतों की श्रृंखला में पुराने गीतों को कराओके संगीत में गाने का शुभारंभ जब हुआ तो कारवां बढ़ता ही चला गया.

CG NEWS : शत्रुघ्न जसनामी ने ज़िन्दगी मौत ना बन जाए गीत गाकर शुरुआत की प्रसुन्न चतुर्वेदी ने ये देश है वीर जवानों का रिन्कु मिश्रा ने है प्रीत जहां की रीत सदा, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी ने हम अमर तिरंगा वाले है,अमित चतुर्वेदी जहां दिल में सच्चाई रहती है,कमल जब्बल होंठों पे सच्चाई रहती है, लक्ष्मीनारायण कश्यप संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं,प्रवीण नायडू मेरे देश की धरती,धर्मेश शर्मा है प्रीत जहां की रीत सदा सहित सुभाष तिवारी, मनोज यादव, राजेश जिल्लारे ने भी राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम के अंत तक समा बांधे रखा !

CG NEWS : फोरम से जुड़ने और पीड़ितों को न्याय दिलवाने भोगल ने की अपील

CG NEWS : एक शाम शहीदों के नाम के आयोजक अजीत सिंह भोगल ने उपस्थित लोगों से फोरम की गतिविधियों में शरीक होने और पीड़ितों के हितों के संरक्षण के लिए बिलासपुर से दिल्ली तक जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने फोरम की सराहना करते हुए एक बेदाग व बेहतरीन सामाजिक संस्था बताया, कार्यक्रम का संचालन फोरम के अध्यक्ष गनपत चौहान ने और आभार व्यक्त अमित चतुर्वेदी ने किया !

CG NEWS : उक्त अवसर पर बब्लू राजपूत, लक्ष्मण श्रीवास,सुभाष जेना, वीरेन्द्र वर्मा, सुखजीत सिंह, सुखविंदर सिंह,अमर देव भगत,त्रिलोचन सिंह,मनीष गुप्ता,नीरज सिंह ठाकुर, अमित राठी, रूपेश वाधवानी,प्रमोद, सुरेश यादव,सुनील चिंचोलकर सहित सताधिक श्रोताओं की उपस्थिति रही!
सुरमयी संध्या की हो रही सराहना

CG NEWS : 15 अगस्त को देश की स्वाधीनता पर्व को शहर के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानों में बड़े ही उत्साह और उमंग भरे वातावरण में ध्वज लहराया गया विभिन्न सांस्कृतिक समारोह आयोजित किए गए वहीं दूसरी ओर शहर के एक बेहद संवेदनशील वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शहीद गुरू तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक नायब तरीका अपनाया और अपने व्हाइट हाउस में एक शाम शहीदों के नाम सुरमयी संध्या की आयोजन फोरम के बैनर तले कर दिखलाया जिसकी सभी वर्गो के द्वारा सराहना की जा रही है!

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *