इंस्टाग्राम पर रील नहीं हो रही थी वायरल, तो युवती ने खाया ‘जहर….पढ़े दिमाक चकरा देने वाली पूरी कहानी

इंस्टाग्राम : मऊगंज। सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब खतरनाक रूप ले रही है। जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में एक किशोरी ने इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो अपलोड कर दिया, जिसने पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ा दी।

इंस्टाग्राम : वीडियो में किशोरी सफेद पाउडर खाती और पानी पीती नजर आई। कैप्शन में लिखा था – “प्यार की खुशी के लिए गुड बाय…”। इसे देखकर मामला आत्महत्या की कोशिश जैसा प्रतीत हुआ और तुरंत पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि जांच में खुलासा हुआ कि वीडियो में खाया गया पाउडर असल में नमक था, न कि कोई जहरीला पदार्थ। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी रील्स वायरल नहीं हो रही थीं और ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने यह नाटक रचा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किशोरी और उसके परिवार को थाने बुलाकर समझाइश दी। चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह का खतरनाक मजाक ना किया जाए। मऊगंज एसपी ने भी इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories