Saturday, August 22, 2026
Home National दिल्ली में दरगाह हादसा : दीवार-छत गिरने से 5 की मौत, कई...

दिल्ली में दरगाह हादसा : दीवार-छत गिरने से 5 की मौत, कई जख्मी…

दिल्ली में दरगाह हादसा
दिल्ली में दरगाह हादसा

दिल्ली में दरगाह हादसा : नई दिल्ली। राजधानी और एनसीआर शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश की चपेट में हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव और हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच निजामुद्दीन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। हुमायूं के मकबरे के पीछे स्थित ऐतिहासिक फतेह शाह दरगाह की दीवार और छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक्त दरगाह में मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में दरगाह हादसा : दमकल विभाग ने पुष्टि की कि मलबे से अब तक 3 महिलाओं और 2 पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस को दोपहर 3:55 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद महज पांच मिनट में थाना निजामुद्दीन के एसएचओ और टीम मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया, जिसके बाद दमकलकर्मी, कैट्स एम्बुलेंस और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। लगातार बारिश के बीच मलबा हटाने और फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा। यह हादसा न केवल बारिश के कहर को उजागर करता है, बल्कि शहर की पुरानी इमारतों की जर्जर हालत पर भी सवाल खड़े करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here