Saturday, August 22, 2026
Home National 79th Independence Day : लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन की...

79th Independence Day : लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें….

79th Independence Day
79th Independence Day
  • 79th Independence Day : पाकिस्तान को कड़ा संदेश और ‘ऑपरेशन सिंदूर – पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब परमाणु धमकियों और ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं करेगा। पहलगाम में हुए नरसंहार का जिक्र करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को सलाम किया।

  • सिंधु जल समझौते पर पुनर्विचार – मोदी ने साफ कहा कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते, भारतीय किसानों को उनका हक़ का पानी मिलेगा और एकतरफा सिंधु समझौता राष्ट्रहित में स्वीकार्य नहीं है।

  • भारतीय स्पेस स्टेशन का सपना – पीएम ने बताया कि भारत अपने स्पेस स्टेशन की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, गगनयान मिशन के साथ देश स्पेस में आत्मनिर्भर बनेगा।

  • समुद्र के तेल-गैस भंडार की खोज – समुद्र मंथन मिशन के तहत समुद्र के भीतर छिपे ऊर्जा संसाधनों की खोज को मिशन मोड में आगे बढ़ाने की घोषणा।

  • मेड इन इंडिया लड़ाकू विमान इंजन – मोदी ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से आह्वान किया कि भारत में अपने जेट इंजन बनाए जाएं, ताकि रक्षा क्षेत्र में पूर्ण आत्मनिर्भरता हासिल हो।

  • दोहरी दिवाली का ऐलान – इस दिवाली देशवासियों को बड़ा तोहफा देने का वादा, जिसमें GST सुधारों से टैक्स स्लैब घटाकर आम लोगों और छोटे उद्योगों को राहत दी जाएगी।

  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना – एक लाख करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत, जिससे साढ़े तीन करोड़ युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पहली नौकरी पर सरकार 15 हजार रुपये देगी।

  • ‘डेमोग्राफी मिशन’ की शुरुआत – घुसपैठ और जनसंख्या संरचना में बदलाव को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए हाई पावर डेमोग्राफी मिशन की स्थापना।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष – पीएम मोदी ने संघ के शताब्दी वर्ष पर गर्व जताते हुए इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बताया और सेवा, समर्पण, अनुशासन की परंपरा को सलाम किया।

  • आत्मनिर्भर भारत पर जोर – मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि यह देश की ताकत और स्वतंत्रता की बुनियाद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here