CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। लटकोनीखुर्द गांव में सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। खेत में सिंचाई के लिए पंप चालू करने गए चाचा-भतीजे की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
CG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पंप का स्विच ऑन करते ही करंट का तेज झटका लगा और तीनों जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद कर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, लेकिन चाचा-भतीजे को बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। शोक से भरे माहौल में गांव में सन्नाटा पसरा है। सूचना पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि पंप मशीन में वायरिंग से जुड़े तकनीकी दोष के कारण यह हादसा हुआ।











