79th Independence Day : लाल किले से पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, पहली बार बैंड में 11 अग्निवीर, ऑपरेशन सिंदूर की होगी झलक

0
127
79th Independence Day
79th Independence Day

 79th Independence Day : नई दिल्ली। देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस बार का समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराएंगे, ऐसा करने वाले वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे। इस वर्ष की थीम ‘नया भारत’ है, जो प्रगति और साहस का प्रतीक मानी जा रही है।

 79th Independence Day : इस बार समारोह में पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में 11 अग्निवीर शामिल होंगे। ध्वजारोहण के समय 128 जवानों का राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस की संयुक्त सलामी देगा। विंग कमांडर तरुण डागर इस इंटर सर्विस गार्ड का नेतृत्व करेंगे, जबकि सेना की टुकड़ी मेजर प्रकाश सिंह, नौसेना की टुकड़ी लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद परवेज और वायुसेना की टुकड़ी स्क्वाड्रन लीडर वीवी शरवन के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस टुकड़ी की कमान एडिशनल DCP अभिमन्यु पोसवाल संभालेंगे।

79th Independence Day

इस बार के निमंत्रण पत्रों पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क होगा, जो ‘नए भारत’ के उदय का प्रतीक है। फूलों की सजावट भी इसी थीम पर की जाएगी। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। भाषण के समापन के बाद एनसीसी कैडेट और ‘मेरा भारत’ स्वयंसेवक राष्ट्रगान गाएंगे और आसमान में फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा होगी, जो आजादी के अमृत महोत्सव की भव्यता को और बढ़ाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here