कमरछठ व्रत आज : संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माताएं रखती हैं उपवास…..

कमरछठ व्रत आज : रायपुर। भादो मास की षष्ठी तिथि पर आज छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कमरछठ व्रत धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे हल षष्ठी, ललही छठ, बलदेव छठ और रंधन षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्म दिवस से जुड़ा है, जिन्हें हलधर, हलायुध और संकर्षण के नाम से भी जाना जाता है।

कमरछठ व्रत आज : इस व्रत में तालाब में उगे अथवा बिना हल से जोते गए खाद्य पदार्थों का ही सेवन होता है। महिलाएं पूजा के बाद पसहर चावल (लाल भात) और 6 प्रकार की भाजी खाती हैं, साथ ही केवल भैंस के दूध, दही और घी का प्रयोग करती हैं।

पूजा विधि में गली-मोहल्लों व घरों में “सगरी” (दो तालाब की आकृति) बनाई जाती है, जिसमें दूध-दही अर्पित किया जाता है। खास बात यह है कि कमरछठ में ‘6’ अंक का विशेष महत्व है — सगरी में 6-6 बार पानी डालना, 6 खिलौने, 6 लाई के दोने, 6 मिट्टी के घड़े और 6 प्रकार के कपड़े अर्पण किए जाते हैं। इन्हीं कपड़ों से संतान की कमर पर 6 बार थपकी दी जाती है, जिसे “पोती मारना” कहा जाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories